Home Headlines यूपी में जमीन सुधारने को नहीं हड़पने के होते हैं काम : मोदी

यूपी में जमीन सुधारने को नहीं हड़पने के होते हैं काम : मोदी

0
यूपी में जमीन सुधारने को नहीं हड़पने के होते हैं काम : मोदी
pm modi slams sp and bsp for up's condition
pm modi slams sp and bsp for up's condition
pm modi slams sp and bsp for up’s condition

महोबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बुन्देलखण्ड की धरती से उत्तर प्रदेश की सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी और बसपा पर जमकर प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि इन दोनों पाटियों की सरकारों ने प्रदेश को जमकर लूटा। इन दोनों दलों के शासन काल में यहां जमीन सुधारने के लिए नहीं बल्कि जमीन हड़पने के काम होते हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार इस राज्य को उत्तम प्रदेश बनाएगी।

बुन्देलखण्ड के महोबा में भाजपा की संकल्प रैली को सम्बोधित करते हुए मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती हमारी मां हैं। हमें इसे उत्तम प्रदेश बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनवाने में उत्तर प्रदेश की जनता का बड़ा योगदान है। उत्तर प्रदेश पर मेरा हक है। मैं उत्तर प्रदेश का भाग्य बदलना चाहता हूं।

मोदी ने कहा कि ढाई साल में हमारी सरकार पर कोई भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा। सपा और बसपा के खेल में उत्तर प्रदेश तबाह हुआ। भाजपा सरकार में पाई-पाई का हिसाब जनता की भलाई के लिए होता है। प्रदेश की जनता का आवाहन करते हुए मोदी ने कहा कि ऐसी सरकार दो जिससे मैं आप सबका कर्ज चुका सकूं।

उन्होंने कहा कि यहां एक तरफ परिवार बचाने की चिंता है तो दूसरी तरफ कुर्सी बचाने की चिंता है और एक मैं हूं जिसे देश बनाने की चिंता है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की चिंता है। मोदी ने कहा कि मैं राज करने के लिए पैदा नहीं हुआ हूं। सेवा ही मेरा रास्ता है। सेवा के लिए मैं आप सबका आशीर्वाद चाहता हूं।

सपा और बसपा पर प्रहार करते हुए मोदी ने कहा कि यहां के लोगों ने इन दोनों दलों की सरकारें देख ली है। इनका खेल भी देख लिया। ये भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एक दूसरे के मददगार होते हैं। उन्होंने कहा कि अगर यूपी को विकसित करना है तो यहां भाजपा की सरकार बनाना आवश्यक है।

बुन्देलखण्ड की बदहाली की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बुन्देलखण्ड के दो हिस्से हैं। एक मध्यप्रदेश में है और दूसरा उत्तर प्रदेश में। एक पर सपा व बसपा ने बारी-बारी से राज किया। दूसरे वाले हिस्से में भाजपा का शासन है।

उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र से दोनों राज्यों को बराबर पैसे दिये गये। मध्यप्रदेश ने अपने बुन्देलखण्ड क्षेत्र के लिए केन्द्र से जो भी पैसा गया, उसका पाई-पाई का हिसाब दिया, लेकिन उत्तर प्रदेश में केन्द्र का पैसा कहां गया, कोई हिसाब नहीं है।

यूपी के बुन्देलखण्ड के लिए केन्द्र से 70 योजनाएं दी गई जिसमें से एक भी का काम पूरा नहीं हुआ। वहीं मध्य प्रदेश ने अपने क्षेत्र के बुन्देलखण्ड में 170 योजनाओं पर सफलतापूर्वक काम किया।

उत्तर प्रदेश में केंद्र के पैसे से तीस हजार कुओं में से मात्र साढ़े तीन हजार कुएं तैयार हुए जबकि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने पैतालीस हजार कुओं की योजना और 47 हजार का निर्माण कर पूरा किया। मध्यप्रदेश ने किसानों के लिए छह लाख टन का गोदाम बनाया है, उप्र में कुछ नहीं।

मोदी ने कहा कि कृषि के साथ यदि पशुपालन पर भी ध्यान दिया जाय तो किसानों का विकास हो सकता है।

मोदी ने कहा कि हम सेवा करने आएं हैं। मूझे मौका दिजिए मैं काम करके दिखाउंगा। गरीब का आंसू पोछना चाहता हूं, वंचित को सम्मान देना चाहता हूं। युवाओं को रोजगार देना चाहता हूं।