Home Delhi प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में भाजपा की जीत पर जनता का जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में भाजपा की जीत पर जनता का जताया आभार

0
प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में भाजपा की जीत पर जनता का जताया आभार
pm modi tweets gratitude to people as bjp wins bypolls
pm modi
pm modi tweets gratitude to people as bjp wins bypolls

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपचुनाव में भाजपा को वोट देने के लिए लोगों का धन्यवाद किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को ट्वीट संदेश में कहा कि मैं लोगों को भाजपा और भाजपा की विकास एवं सुशासन केंद्रित नीतियों में निरन्तर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद देता हूं।

उन्होंने कहा कि मैं मध्य प्रदेश, असम और अरुणाचल प्रदेश में प्रभावशाली जीत के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं को बधाई देता हूं।

मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि उपचुनाव में प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए त्रिपुरा भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई। भाजपा पूर्वोत्तर में अपना आधार बढ़ा रही है जिसे देखकर प्रसन्नता हुई।

उन्होंने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल में भी भाजपा के उत्साही प्रदर्शन की सराहना करता हूं। भाजपा पूरी लगन से राज्य में लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

https://www.sabguru.com/madhya-pradesh-election-results-2016/

 

https://www.sabguru.com/election-results-2016/

 

https://www.sabguru.com/assam-election-result-2016-bjp-wins-lakhimpur-ls-seat-baithalangso-assembly-seat/