Home Delhi विश्व के दस ताकतवर लोगों की फोर्ब्स सूची में मोदी

विश्व के दस ताकतवर लोगों की फोर्ब्स सूची में मोदी

0
विश्व के दस ताकतवर लोगों की फोर्ब्स सूची में मोदी
PM Narendra Modi ranked among world's 10 most powerful people by forbes
PM Narendra Modi ranked among world's 10 most powerful people by forbes
PM Narendra Modi ranked among world’s 10 most powerful people by forbes

नई दिल्ली। प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के दस सबसे ताकतवर व प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया है। इस सूची में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को लगातार चौथी बार शीर्ष पर रखा गया है।

वहीं, अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरे स्थान पर हैं। विश्व के सबसे ताकतवर 74 लोगों की सूची में मोदी नौवें स्थान पर हैं। फोर्ब्स ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी 1.3 अरब की जनसंख्या वाले देश में अब भी बहुत लोकप्रिय हैं।

इस सूची में जर्मनी की चांसलर एजेंला मर्केल तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं जबकि पोप फ्रांसिस पांचवें नंबर पर हैं।

अमरीकी फेडरल रिजर्व की प्रमुख जेनेट येलेन छठे नंबर पर हैं। बिल गेट्स लिस्ट में 7वें स्थान पर हैं। गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज आठवें नंबर पर हैं।

सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी को 38वें स्थान पर रखा गया है। माइक्रोसॉफ्ट के भारतवंशी सीईओ सत्या नडेला को सूची में 51वां स्थान मिला है।