Home Delhi पीएम मोदी ने विजयदशमी पर राष्ट्र को दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने विजयदशमी पर राष्ट्र को दी शुभकामनाएं

0
पीएम मोदी ने विजयदशमी पर राष्ट्र को दी शुभकामनाएं
PM Narendra Modi wishes to the nation on Vijayadashmi
PM Narendra Modi wishes to the nation on Vijayadashmi
PM Narendra Modi wishes to the nation on Vijayadashmi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश को विजयदशमी के अवसर पर बधाई दी। मोदी ने ट्वीट किया कि विजयदशमी के पावन अवसर पर सभी को शुभकामानाएं।

विजयदशमी के दिन मां दुर्गा की पूजा के 10 दिवसीय पर्व नवरात्रि उत्सव का समापन होता है। इसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है।

ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान राम ने रावण को पराजित किया था। इसलिए इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है।

पर्रिकर ने पर्यावरण स्वच्छ रखने का संदेश दिया

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को दशहरा के पावन पर्व पर राज्य के लोगों से पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग न करने की अपील की।

पर्रिकर ने ट्वीट किया कि आईए हम बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व को गोवा को साफ रखने का एक कदम उठाते हुए मनाएं। अपना शॉपिंग बैग साथ लेकर चलें और प्लास्टिक के प्रयोग से बचें।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दी बधाई

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शनिवार को दशहरा के पावन अवसर पर लोगों को बधाई दी।

अपने बधाई संदेश में देवव्रत ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और मैं आशा करता हूं कि इस त्योहार को पूरे राज्य में बहुत उत्साह से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने त्योहार से लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आने की कामना की।

सदियों पुराना कुल्लू दशहरे का उत्सव कुल्लू में विजयादशमी के दिन से शुरू होता है। यह अपने आप में देश का सबसे अनोखा उत्सव है। अन्य जगहों के विपरीत यहां रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले नहीं जलाए जाते।

हालांकि, एक सप्ताह तक चलने वाले इस उत्सव के अंतिम दिन यहां लंका दहन समारोह में एकत्र देवताओं द्वारा ‘बुरे साम्राज्य’ को नष्ट किया जाता है। इस बार यह उत्सव छह अक्टूबर को समाप्त होगा।