Home Headlines मांस बिक्री बंदी का विरोध कर रहे मनसे गट नेता अरेस्ट

मांस बिक्री बंदी का विरोध कर रहे मनसे गट नेता अरेस्ट

0
मांस बिक्री बंदी का विरोध कर रहे मनसे गट नेता अरेस्ट
police takes MNS leader into custody after party protests against meat ban during jain festival
police takes MNS leader into custody after party protests against meat ban during jain festival
police takes MNS leader into custody after party protests against meat ban during jain festival

मुंबई। दादर में राज्य सरकार की ओर से मांस बिक्री व कत्ल खाने बंद रखने का विरोध करते हुए मनसे मनपा गट नेता संदीप देशपांडे सहित कई मनसे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने आम जनता से अपील की है कि किसकी रसोई में क्या बनेगा, यह सरकार को तय करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने मांस की बिक्री करने वाले दुकानदारों को दुकान शुरु रखने का निर्देेश दिया है।

मुंबई मनपा की ओर से 29 अगस्त व 5 सितंबर को देवनार कत्तल खाना व मांस बिक्री बंद रखे जाने का निर्णय लिया गया है। इस बारे में राज्य सरकार की ओर से परिपत्रक भी निकाला गया है।

सोमवार को जैन समाज का पर्व होने की वजह से देवनार कत्ल खाना व मांस बिक्री बंद रखा गया था। इसके विरोध में दादर में सोमवार को सुबह मनसे की ओर जोरदार आंदोलन मनपा गट नेता संदीप देशपांडे के नेतृत्व में निकाला गया था।

पुलिस ने इस मामले में देशपांडे को गिरफ्तार कर लिया है। मांस बिक्री व देवनार कत्ल खाना को बंद रखने के विरोध में इससे पहले भी मनसे व शिवसेना की ओर से आंदोलन किया जा चुका है।