Home Northeast India Assam MLA बनीं ग्लैमरस एक्ट्रेस अंगूरलता की फोटोज पर गंदे कमेंट क्यों?

MLA बनीं ग्लैमरस एक्ट्रेस अंगूरलता की फोटोज पर गंदे कमेंट क्यों?

0
MLA बनीं ग्लैमरस एक्ट्रेस अंगूरलता की फोटोज पर गंदे कमेंट क्यों?
Popular Assamese actress BJP MLA angurlata deka
Popular Assamese actress BJP MLA angurlata deka
Popular Assamese actress BJP MLA angurlata deka

जयपुर। असम राज्य के हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में जीत कर विधायक बनीं अंगूरलता डेका की तस्वीर की हर जुबां पर चर्चा है। सोशल नेटवर्किंग पर तो उनकी खूबसूरती को दर्शाती फोटो धडाधड वायरल हो रही है। इनमें कुछ ऐसी ग्लैमरस फोटो भी हैं जिन पर लोग भद्दे कमेंट करने से नहीं चूक रहे। सेक्सिस्ट कमेंट कर रहे हैं। उनकी निजी जिंदगी और मॉडलिंग के वक्त की हॉट फोटोज खोज कर शेयर करने वालों की बाढ सी आ गई है। उनकी खूबसूरती पर फब्तियां कसने से बाज नहीं आ रहे। कुछ लोग इस मौके पर बीजेपी की टांग खींचने का मौका नहीं छोड़ रहे।

वायरल फोटो जिसमें ड्रिंक करने वाली लडकी को अंगूरलता बताया जा रहा है
वायरल फोटो जिसमें ड्रिंक करने वाली लडकी को अंगूरलता बताया जा रहा है

अर्धनग्न फोटो पर अश्लील कमेंट

अंगूरलता अकेली कोई खूबसूरत महिला हों ऐसा नहीं है, इसके बावजूद जिस तरह से इंटरनेट की दुनिया में उनको सर्च करने वालों की बाढ आई हुई है उससे तो लगता है कि जल्द ही बहुत तेज सर्च होने वाली सेलिब्रिटी की कतार में शामिल हो जाएंगी। लेकिन इंतहा तब हो गई जब सोशल नेटवर्किंग के जरिए एक शख्स ने यह कमेंट तक कर डाला की एक ने लिखा था, ‘अब विधानसाभा में हाजरी 100 प्रतिशत रहेगी।’ ऐसे कमेंट के मायने क्या निकलते हैं यह सहज समझा जा सकता है। कुछ लोगों ने तो सारी सीमाएं लांघ दी और अंगूरलता के अर्धनग्न फोटो तलाशें और उन्हें वायरल किया, कुछ साइटस पर उनके ड्रिंक करते हुए फोटों पर अश्लील कमेंट किए गए।

bvhu4

क्यों अचानक वे सुर्खियों में आई अंगूरलता

अब बात करते हैं कि अंगूरलता आखिर है कौन! क्यों अचानक वे सुर्खियों में आई। असम में बतद्रोवा विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर पहली बार चुनाव लडीं और जीत हासिल की। खास बात यह भी है कि उनकी जीत के अंतर ने राजीतिक विश्लेषकों के समीकरण भी गडबडा दिए। अंगूरलता ने कांग्रेस के उम्मीदवार को 6000 से ज्यादा वोटों से हराकर अहम सीट जीतीं।

nusa2

मॉडलिंग और बंगाली फिल्मों की ग्लैमरस गर्ल

बता दें कि अंगूरलता पेशे से एक्ट्रेस रहीं हैं और उन्की एक मॉडल के रूप में भी पहचान है। अब उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी शुरू की है। स्वभाविक है कि यही वजह है कि उनकी कई तरह की ग्लैमरस लुक वाली फोटो इंटरनेट पर सहज उपलब्ध है। अंगूरलता का मॉडलिंग के क्षेत्र में नाम है। बंगाली और असम फिल्मों की एक्ट्रेस के रूप में पहले से ही पहचान बनाए हुए हैं। अंगूरलता असमिया फिल्म और असम के थियेटर के एक्टर आकाशदीप की पत्नी हैं। आकाशदीप मोनी दीप के नाम से जाने जाते हैं और दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है।

बडा खुलासा : सपना व्यास है ये लडकी जिसे अंगूरलता बताया जा रहा है।
बडा खुलासा : सपना व्यास है ये लडकी जिसे अंगूरलता बताया जा रहा है।

अंगूरलता डेका नहीं, ये तो सपना व्यास है

हैरत कि बात यह है कि इंटरनेट पर इन दिनों अंगूरलता के नाम पर शेयर की गई एक फोटो वायरल हुई है, इस फोटो के बारे में हो गई है। लेकिन अब बडा खुलासा यह हुआ है कि यह पफोटो अंगूरलता की है ही नहीं। ये फोटो तो सपना व्यास नामक लडकी की है। सना पेशे से फिटनेस ट्रेनर हैं। वह इंस्टाग्राम और फेसबुक समेत कई सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक्टीव रहती हैं तथा स्वेच्छा से अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं।

ये भी पढें…

बीजेपी की इस महिला विधायक की खूबसूरती के चर्चे, देखिए फोटो
https://www.sabguru.com/bjp-new-mla-angurlata-deka/

ट्विटर पर स्मृति ईरानी और प्रियंका चतुर्वेदी में चले व्यंग्य बाण
https://www.sabguru.com/arrow-squid-twitter-war-smriti-irani-congress-priyanka-chaturvedi/

भाजपा नेता एवं एक्ट्रेस रुपा गांगुली पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल
https://www.sabguru.com/bjp-leader-roopa-ganguly-attacked-allegedly-trinamool-workers-near-kolkata/