Home Sports Cricket कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी पर डाक विभाग का स्पेशल कवर जारी

कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी पर डाक विभाग का स्पेशल कवर जारी

0
कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी पर डाक विभाग का स्पेशल कवर जारी
post office issued a special cover at cricket Captain Mahendra Singh Dhoni
post office issued a special cover at cricket Captain Mahendra Singh Dhoni
post office issued a special cover at cricket Captain Mahendra Singh Dhoni

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित जेएससीए स्टेडियम में भारत-न्यूज़ीलैण्ड के बीच खेले जाने वाले 903वें एक दिवसीय मैच के अवसर पर सोमवार को डाक विभाग ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह पर स्पेशल कवर जारी किया गया।

इसमें महेंद्र सिंह धोनी के भारतीय क्रिकेट के सफ़र और उपलब्धियों का जिक्र किया गया है। साथ ही जेएससीए स्टेडियम के चित्रों को भी दर्शाया गया है। इसका आवरण मुख्य डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार ने किया।

इस अवसर पर जेएससीए के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी उपस्थित थे। अवसर पर मुख्य डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बलबूते यह दिखा दिया की अगर कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कुछ भी असंभव नहीं है।

रांची के लाल के नाम से आज दुनिया के महान कप्तानों में गिना जाता और इनके नाम के साथ ऐसी उपलब्धि हैं, जो किसी अन्य खिलाड़ी के पास नहीं है।

उन्होंने बताया कि विशेष आवरण में धोनी का जन्म के बाद से क्रिकेट के सफर में उनकी उपलब्धियों को दर्शाया गया है। मौके पर जेएससीए प्रेसिडेंट अमिताभ चौधरी के साथ डाक विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।