Home Rajasthan Jaipur न्यायाघीश नन्द्राजोग ने मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

न्यायाघीश नन्द्राजोग ने मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

0
न्यायाघीश नन्द्राजोग ने मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली
pradeep Nandrajog takes oath as Chief Justice of rajasthan high court
pradeep Nandrajog takes oath as Chief Justice of rajasthan high court
pradeep Nandrajog takes oath as Chief Justice of rajasthan high court

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने रविवार को न्यायाधीश प्रदीप नन्द्राजोग को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलायी। नन्द्राजोग दिल्ली हाईकोर्ट में नियुक्त थे।

सिंह ने राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में न्यायाघीश नन्द्राजोग को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजस्थान में मुख्य न्यायाधीश का पद न्यायाधीश नवीन सिन्हा के सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद से खाली चल रहा था।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल सहित न्याय क्षेत्र से जुड़े कई न्यायिक अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

जीवन परीचय

नन्द्राजोग का 21 फरवरी 1958 को जन्म हुआ। इन्होंने 1978 में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि ली तथा 1981 में लॉ की डिग्री हासिल की। नन्द्राजोग आर्बिट्रेशन, कॉमर्स, सेवा, चुनाव व भू-राजस्व व कंपनी मामलों के जानकार है तथा वकील के रूप में भी सेवाएं दीं। वे 20 दिसंबर 2002 को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए और 16 अप्रेल 2004 को स्थायी न्यायाधीश नियुक्ति हुए।