Home Entertainment Bollywood आपा खोने पर खतरनाक हो सकते हैं प्रकाश झा : प्रियंका चोपड़ा

आपा खोने पर खतरनाक हो सकते हैं प्रकाश झा : प्रियंका चोपड़ा

0
आपा खोने पर खतरनाक हो सकते हैं प्रकाश झा : प्रियंका चोपड़ा
Prakash Jha can make grown men quake in their boots : Priyanka Chopra
Prakash Jha can make grown men quake in their boots : Priyanka Chopra
Prakash Jha can make grown men quake in their boots : Priyanka Chopra

लॉस एंजिलिस। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि ‘जय गंगाजल’ के उनके निर्देशक प्रकाश झा एक महान फिल्मकार हैं लेकिन अगर वह अपना आपा खो देते हैं तो काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

‘क्वांटिको’ की 33 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया कि दूसरे को गुस्से का शिकार होते देख कर मजा आ सकता है लेकिन आप खुद पीडि़त होते हैं तो यह मुश्किल होता है।

अपने टीवी कार्यक्रम के दूसरे सत्र पर काम करने के लिए इस समय अमरीका आई प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर झा 63 का एक वीडियो डाला है जिसमें वह ठीक से काम नहीं करने वाले अपने क्रू सदस्यों पर चिल्ला रहे हैं।

उन्होंने वीडियो के साथ लिखा है कि प्रकाश झा के बारे में यहां जानकारी में कम तथ्य है… एक बेहतरीन निर्देशक होने के साथ ही वह अपना आपा भी खो देते हैं और खतरनाक हो जाते हैं।

पाश्र्व में चार मार्च को फिल्म के प्रसारित होने के संदेश के साथ वीडियो की समाप्ति हो जाती है। ‘जय गंगाजल’ में प्रियंका एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here