Home Breaking प्रशांत और योगेंद्र की ‘स्वराज इंडिया’ लड़ेगी एमसीडी चुनाव

प्रशांत और योगेंद्र की ‘स्वराज इंडिया’ लड़ेगी एमसीडी चुनाव

0
प्रशांत और योगेंद्र की ‘स्वराज इंडिया’ लड़ेगी एमसीडी चुनाव
Prashant Bhushan and Yogendra yadav launches new political party 'Swaraj India'
Swaraj India
Prashant Bhushan and Yogendra yadav launches new political party ‘Swaraj India’

नई दिल्ली। जाने माने वकील प्रशांत भूषण और आम आदमी पार्टी के पूर्व संस्थापक सदस्य योगेंद्र यादव ने रविवार को स्वराज इंडिया नाम से नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा करते हुए दिल्ली नगर निगम के आगामी चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

आम आदमी पार्टी से निष्कासित श्री भूषण और यादव ने यहां एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश को ​विकल्प की जरूरत है। क्योंकि जो बीमारी को ठीक करने आया था आज वही पार्टी खुद सबसे बड़ी बीमारी का शिकार हो गई है।

उन्होंने केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पर देश के करोड़ों लोगों के विश्वास के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम एक नया विकल्प स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनितिक पार्टियां टिकट बांटने की दुकान बन गई हैं। हमारी पार्टी इससे भिन्न होगी।

हम जनता के बीच उम्मीदवार का चयन करेंगे क्योंकि हमें राजनीतिक दलों की टिकट बांटने की दुकान बंद करनी है। उन्होंने कहा कि हालांकि यह कोई आसान काम नहीं है पर पिछले साल डेढ़ साल में काफी युवा हमसे जुड़े हैं और उनके जज्बे को देखते हुए हमने राजनीतिक पार्टी का गठन किया है।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र होगा। अपनी भावनाएं एक दायरे में रहकर प्रकट करने पर किसी के विररूद्ध कोई कार्रवाई नहीं होगी।

पार्टी कार्यकर्तों को सन्देश देते हुए यादव ने कहा कि जहां पर भी गलत हो रहा है उसके खिलाफ बोलने के लिए उन्हें ऊपर से किसी का आदेश लेने की जरूरत नहीं है।
दोनों नेताओं ने कहा कि किसी भी पार्टी को चलाने के लिए धन राशि की जरूरत होती है यदि हम धन राशि इकट्ठा नहीं करेंगे तो हम उसे बड़ा नहीं कर पाएंगे।

हमारी पार्टी 5 लाख 1 रुपये से शुरू हुई है। दिल्ली नगर निगम का चुनाव हमें लडना है और दिल्ली के हर वार्ड में हमारा इंतजार है। लेकिन प्रचार के लिए बडी धनराशि चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से दिवाली तक 1 करोड़ रूपए की धनराशि इकठ्ठा करने की अपील की। साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया कि हमारे लिए राजनीति करियर या धंधा नहीं ये मिशन है, धर्म है।

उन्होंने सभी संगठनों द्वारा अपने शीर्ष नेताओं के चित्रों को प्रचार में तरजीह देने को अच्छा न बताते हुए कहा कि उनका संगठन बिना फोटो के चलाया जाएगा।

यह भी पढें
राजनीति की खबरें पढने के लिए यहां क्लीक करें

आप विधायक सरिता सिंह को अश्लील और धमकी भरे फोन कॉल्स

AAP के 21 MLAs की विधायकी छिनने का खतरा बढा, मुख्य सचिव ने EC को भेजा जवाब