Home Entertainment Bollywood प्रिति जिंटा ने गुपचुप तरीके से की बायफ्रेंड संग शादी

प्रिति जिंटा ने गुपचुप तरीके से की बायफ्रेंड संग शादी

0
प्रिति जिंटा ने गुपचुप तरीके से की बायफ्रेंड संग शादी
Preity Zinta marriage to gene goodenough was confirmed
Preity Zinta marriage to gene goodenough was confirmed
Preity Zinta marriage to gene goodenough was confirmed

मुंबई। बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री प्रिति जिंटा ने गुपचुप तरीके से अपने बायफ्रेंड जान गुडइनफ से शादी कर ली हैं। लॉस एंजिलिस में 28 फरवरी को हुई शादी को बेहद गोपनीय रखा गया।

कहा जा रहा हैं कि गुपचुप तरीके से अमरीका में शादी करने के बाद डिंपल गर्ल प्रिटी जिंटा पति जीन गुडइनफ के साथ एक बार फिर से शादी कर सकती है। रिपोट्स के मुताबिक यह शादी राजपूत रीतियों से होगी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी।

जीन और प्रिटी की मुलाकात अमेरिका में ही हुई थी। प्रिटी को अपने पूर्व बॉयफ्रेंड नेस वाडिया से ब्रेकअप के बाद जीन काफी संबल दिया था, इसी दौरान वे एक-दूसरे के करीब आ गए और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदलकर एक खूबसूरत अंजाम तक पहुंच गई। जीन ने प्रिटी को नेस के खिलाफ केस में भी काफी मदद की थी।

कौन हैं जीन गुडइनफ

मार्शल बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट ग्रेजुएट जीन गुडइनफ लॉस एंजिलिस के जाने-माने फाइनेंशियल कंसलटेंट हैं। साथ ही एनलाइन हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर कंपनी में सीनियर वाइस प्रेसीडेंट भी हैं। नेस वाडिया के खिलाफ छेड़छाड़ के केस में जीन चश्मदीद गवाह थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here