Home Delhi प्रतिबद्धता के साथ जिम्मेदारी निभा रही है नौसेना : राष्ट्रपति

प्रतिबद्धता के साथ जिम्मेदारी निभा रही है नौसेना : राष्ट्रपति

0
प्रतिबद्धता के साथ जिम्मेदारी निभा रही है नौसेना : राष्ट्रपति
President of India extends greetings to all members of the Indian Navy on the occasion of Navy Day 2015
President of India extends greetings to all members of the Indian Navy on the occasion of Navy Day 2015
President of India extends greetings to all members of the Indian Navy on the occasion of Navy Day 2015

नई दिल्ली। नौसेना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भारतीय नौसेना के सभी अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

अपने बधाई संदेश में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने कहा कि शुक्रवार को पूरे देश में नौसेना दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुझे नौसेना के सभी अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों को बधाई देने में अपार खुशी हो रही है।
नौसेना की भू-रणनीतिक स्थिति, अत्यधिक तटीयसीमा, आर्थिक गतिविधियों और सभ्यतामूलक संपर्कों ने भारत को एक समुद्री राष्ठ्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान है, जोकि समुद्र की समृद्धि, सामरिक स्वतंत्रता और विकास से जुड़ा हुआ है।
भारत की समुद्री शक्ति की प्रतीक नौसेना ने देश के समुद्री हितों की रक्षा और राष्ट्रीय समृद्धि को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है।
राष्ट्रपति ने गर्व करते हुए कहा कि एक जिम्मेदार समुद्री राष्ट्र के रूप में भारतीय नौसेना ने हमारे पड़ोसी समुद्री देशों में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए भी कई प्रयास किए है।
इस तरह भारतीय नौसेना न केवल राष्ट्र, बल्कि सच्चे पड़ोसी मित्र के रुप पूरी प्रतिबद्धता, समर्पण और तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रही है।
भारतीय नौसेना के स्वदेशीकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के प्रयासों पर खुशी व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति मुखर्जी ने कहा कि इसी का परिणाम है कि नौसेना ने हाल के वर्षों में कई युद्धपोतों और पनडुब्बियों का निर्माण सफलतापूर्वक किया है।
यह कदम हमारे समुद्री और राष्ट्रीय हितों को देखते हुए समुद्र की निगरानी करने में नौसेना को सक्षम बनाएगा।