Home Delhi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को करेंगे मन की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को करेंगे मन की बात

0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को करेंगे मन की बात
Prime Minister Narendra Modi to host mann ki baat on Sunday
Prime Minister Narendra Modi to host mann ki baat on Sunday
Prime Minister Narendra Modi to host mann ki baat on Sunday

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को देश की जनता से मन की बात करेंगे। मोदी ने ट्विटर पर सन्देश जारी कर बताया कि रविवार 26 मार्च को सुबह 11 बजे देश की जनता को मन की बात कार्यक्रम में सम्बोधित करेंगे।

इसका सीधा प्रसारण इस बार नरेंद्र मोदी मोबाइल एप्प पर भी होगा। मन की बात के जरिये पीएम मोदी देश की जनता के नाम हर माह सन्देश देते हैं। उल्लेखनीय है कि मन की बात एक कार्यक्रम है जिसके जरिये भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के नागरिकों को संबोधित करते हैं।

इस कार्यक्रम का पहला प्रसारण 3 अक्तूबर 2014 को किया गया था। जनवरी 2015 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया तथा भारत की जनता के पत्रों के उत्तर दिए थे।