Home World Europe/America प्रिंस हैरी, मेगन मार्कल 19 मई को शादी करेंगे

प्रिंस हैरी, मेगन मार्कल 19 मई को शादी करेंगे

0
प्रिंस हैरी, मेगन मार्कल 19 मई को शादी करेंगे
Prince Harry and Meghan Markle to marry on 19 May 2018
Prince Harry and Meghan Markle to marry on 19 May 2018
Prince Harry and Meghan Markle to marry on 19 May 2018

लंदन। प्रिंस हैरी और अमरीकी अभिनेत्री मेगन मार्कल अगले साल 19 मई को शादी करेंगे। केंसिंग्टन पैलेस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

इस जोड़े ने पिछले महीने अपनी सगाई की पुष्टि करते हुए कहा था कि विवाह समारोह विंडसर कैसल के जॉर्ज चैपल में होगा। बीबीसी के मुताबिक शाही परिवार, संगीत, फूल, रिसेप्शन और अन्य सेवाओं के लिए भुगतान करेगा।

प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल वर्ष 2016 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों एक जोड़े के रूप में सितंबर को पहली बार सार्वजनिक तौर पर सामने आए थे।