Home Entertainment Bollywood प्रियंका चौपडा बनीं ब्यूटी प्रोडेक्ट की इंटरनेशनल ब्रैंड अंबेसडर

प्रियंका चौपडा बनीं ब्यूटी प्रोडेक्ट की इंटरनेशनल ब्रैंड अंबेसडर

0
प्रियंका चौपडा बनीं ब्यूटी प्रोडेक्ट की इंटरनेशनल ब्रैंड अंबेसडर
priyanka Chopra becomes global ambassador of popular beauty brand
priyanka Chopra becomes global ambassador of popular beauty brand
priyanka Chopra becomes global ambassador of popular beauty brand

मुंबई। लंबे समय बाद हॉलीवुड से बॉलीवुड की दुनिया में लौटी प्रियंका के मुंबई लौटते ही उनको नए प्रस्तावों की लाइन लग गई है।

पहले खबर आई कि असम सरकार की ओर से उनको राज्य के टूरिज्म विभाग का ब्रैंड अंबेसडर बनाया गया है, तो अब एक और ऐसी ही खबर आ रही है।

खबर ये है कि उनको एक ब्यूटी प्रोडेक्ट की इंटरनेशनल ब्रैंड अंबेसडर बनाया गया है। पैंटिनी क्रीम की ओर से प्रियंका को ये जिम्मेदारी दी गई है।

खबरों के मुताबिक प्रियंका और कंपनी के बीच दो साल का करार हो चुका है, जिसके तहत प्रियंका उनके प्रोडेक्ट का विज्ञापन करेंगी।

इस प्रोडेक्ट के लिए पूर्व में हॉलीवुड के कई सितारे अंबेसडर रहे हैं। पहली बार किसी भारतीय को इसमें शामिल किया गया है।