Home Northeast India Assam असम टूरिज्म की ब्रैंड अंबेसडर बनी प्रियंका चोपड़ा

असम टूरिज्म की ब्रैंड अंबेसडर बनी प्रियंका चोपड़ा

0
असम टूरिज्म की ब्रैंड अंबेसडर बनी प्रियंका चोपड़ा
Priyanka Chopra named Assam Tourism brand ambassador
Priyanka Chopra named Assam Tourism brand ambassador
Priyanka Chopra named Assam Tourism brand ambassador

मुंबई। असम सरकार की ओर से प्रियंका चोपड़ा का टूरिज्म डिपार्टमेंट का ब्रैंड अंबेसडर बनाने की घोषणा की गई है। प्रियंका पहली बार किसी राज्य की टूरिज्म अंबेसडर बनने जा रही हैं।

कहा जा रहा है कि प्रियंका जल्दी ही असम जाएंगी और वहां के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से मुलाकात करेंगी। इसी दौरान प्रियंका को लेकर राज्य सरकार की ओर से समारोह भी आयोजित किया जाने की संभावना है।

सूत्र बताते हैं कि राज्य में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रियंका के साथ प्रमोशनल वीडियोज भी तैयार किए जाएंगे, जिनमें प्रियंका असम की खूबसूरती के हवाले से लोगों से यहां आने की अपील करेंगी।

बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन के बाद प्रियंका को अंबेसडर बनाया गया है। मुख्यमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने अमिताभ बच्चन को गुजरात का टूरिज्म अंबेसडर बनाया था और कुछ दिन तो गुजारो गुजरात में का अमिताभ का संवाद चर्चित रहा था।