Home Breaking प्रियंका चोपड़ा ने खोला राज, किसी मर्द के साथ नहीं की डेटिंग

प्रियंका चोपड़ा ने खोला राज, किसी मर्द के साथ नहीं की डेटिंग

0
प्रियंका चोपड़ा ने खोला राज, किसी मर्द के साथ नहीं की डेटिंग
Priyanka Chopra has never been on a date
Priyanka Chopra has never been on a date
Priyanka Chopra has never been on a date

मुंबई। बॉलीवुड, हॉलीवुड और टीवी पर अपनी खूबसूरती और अदाकारी का जलवा दिखाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने आज तक कभी किसी को डेट नहीं किया।

जी हां, सुनकर हैरानी जरूर होती है लेकिन यह बिल्कुल सच है। प्रियंका ने खुद इस राज से पर्दा उठाया कि वह कभी किसी के साथ डेट पर नहीं गई हैं।

प्रियंका ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया कि उन्होंने आज तक कभी भी किसी आदमी को डेट नहीं किया है। वह चाहती हैं कि जब तक उनकी शादी नहीं हो जाती वो ऐसे ही अकेली रहें। वह शादी से पहले किसी को भी डेट नहीं करना चाहती हैं।

प्रियंका ने बताया कि उनको यह बड़ा अजीब लगता है कि किसी एक के साथ डेट पर जाओ और अगले ही हफ्ते में दूसरे के साथ ड्रिंक करती पाई जाओ।

वह कभी उन लड़कियों में से नहीं रही जो शाम को बाहों में बाहें डाले डिनर पर जाएं और कुछ दिन बाद किसी और के साथ डिंक शेयर करें। अभिनेत्री ने बताया कि मैंने कभी भी डेट नहीं किया।

मैं हमेशा ही रिलेशनशिप में रही हूं। यह बहुत ही मुश्किल होता है। आप किसी को पसंद करते हैं, उसके बारे में बात करते हैं और आप एक रिश्ते में बंधते हैं। आप एक दूसरे के प्रति जवाबदेह होता हैं वहीं डेटिंग में कोई जवाबदेही नहीं होती।