Home Entertainment एक्टिंग, संगीत के बाद नया टार्गेट फिल्म निर्माण

एक्टिंग, संगीत के बाद नया टार्गेट फिल्म निर्माण

0
priyanka chopra
priyanka chopra says everything i do is unique

नई दिल्ली। फिल्मों एवं संगीत की दुनिया में अपना लोहा मनवा चुकीं प्रियंका चोपड़ा अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख रहीं हैं। अपने नए अवतार से उत्साहित प्रियंका ने अपने इन सब कामों को “अलग हटके” बताते हुए कहा है कि वह अपने रास्ते खुद बनाती हैं।

प्रियंका का मानना है कि वे एक आम स्टार नहीं हैं। वे जो कुछ करती हैं, वह काफी हद तक अद्वितीय है। प्रियंका का कहना है कि मुझे “ओह सेलीब्रिटीज!” कहलवाने से नफरत है।

प्रियंका का कहना है उनका व्यक्तित्व बहुत अनोखा है। मनमाफिक चीजें करना पसंद है…वे दूसरों के बनाए रास्ते पर नहीं चलती, बल्कि अपना रास्ता खुद बनाती हैं।

प्रियंका चौपड़ा की शौहरत का सफर महज 17 साल की उम्र में मिस इंडिया खिताब पाने के साथ शुरू हुआ। उसके बाद उन्होंने फिल्म “द हीरो : लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई” (2003) से अपने सिनेमाई करियर की शुरूआत की। उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह लंबी रेस के घोड़े की तरह आगे और आगे दौड़ती जा रही हैं।

32 साल की प्रियंका का कहना है कि वे भविष्य की प्लानिंग नहीं करती हैं। उन्होंने बताया कि वे कभी नहीं जानती थी कि वे एक अभिनेत्री या गायिका या फिल्म निर्माता बनेंगी, चीजें होती गई। इसलिए कब क्या करूंगी, नहीं कह सकती।

प्रियंका की नजर में “मेरी कॉम” फिल्म की सफलता की वजह से वर्ष 2014 उनके लिए बहुत अच्छा रहा। प्रियंका ने कहा कि यह साल बहुत बढिया रहा है। मैंने “गुंडे” फिल्म से काम की शुरूआत की और उसके बाद “मेरी कॉम” की। महिला प्रधान फिल्म “मेरी कॉम” ने जो कमाई की है, वह बहुत बड़ी कमाई है।

उन्होंने कहा कि महिला प्रधान फिल्में शुरूआत कम कमाई से करती हैं। दो माह में 50 या 60 करोड़ रूपए कमाती हैं, लेकिन “मेरी कॉम” के साथ ऎसा नहीं हुआ। यह एक बहुत बड़ा कदम है। प्रियंका अब “दिल धड़कने दो” और “बाजीराव मस्तानी” फिल्मों के लिए कमर कस रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here