Home Entertainment बॉलीवुड फिल्मों में गाना गाएगी प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड फिल्मों में गाना गाएगी प्रियंका चोपड़ा

0
priyanka chopra
priyanka chopra to sing in dil dhadkan d

मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल और जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब फिल्माें में गाने जा रही है। प्रियंका चोपड़ा ने बतौर पाश्र्वगायिका अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

priyanka chopra to sing in dil  dhadkan d

प्रियंका अब बॉलीवुड फिल्मों में भी पाश्र्वगायन करने जा रही है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म दिल धड़कने दो में काम कर रही है। इस फिल्म में प्रियंका एक गाना गाने जा रही है।

बताया जाता है कि प्रियंका ने यह गाना मुंबई में बांद्रा के एक स्टूडियो में रिकार्ड किया हैं। यह एक सोलो ट्रैक हैं। उम्मीद की जा रही हैं कि यह गाना लोगों को खूब पसंद आएगा।

फिल्म का संगीत शंकर- एहसान-लॉय ने तैयार किया है। प्रियंका ने इससे पूर्व फिल्म मैरी कॉम में कुछ लाइन्स गाई थी। प्रियंका को सिंगिंग ऑफर मिल रहे है लेकिन वह अपने एक्टिंग करियर पर ज्यादा ध्यान देना चाहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here