Home Entertainment Bollywood प्रियंका चोपड़ा को एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब

प्रियंका चोपड़ा को एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब

0
प्रियंका चोपड़ा को एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब
Priyanka chopra voted sexiest asian for fifth time
Priyanka chopra voted sexiest asian for fifth time
Priyanka chopra voted sexiest asian for fifth time

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को लगातार पांचवीं बार ‘एशिया की सबसे सेक्सी महिला’ घोषित किया गया है। इससे वह काफी खुश हैं। लंदन के साप्ताहिक अखबार ‘इस्टर्न आई’ में प्रकाशित एशिया की 50 सबसे सेक्सी महिलाओं की सूची में प्रियंका का नाम सबसे ऊपर है।

प्रियंका ने इस पर ट्वीट किया कि इस पुरस्कार के लिए मुझे अपने मां और पिता को धन्यवाद देना चाहिए। मुझे यह पूरी तरह उनसे ही मिला है और यह आप सभी के प्यार के कारण है, जिसने मुझे पांचवी बार इस सूची में शीर्ष पर रखा। धन्यवाद इस्टर्न आई..आप जानते हैं कि किसी लड़की को कैसे खुश किया जा सकता है।

इस सूची में टीवी अभिनेत्री निया शर्मा दूसरे स्थान पर हैं, जबकि ‘बाजीराव मस्तानी’ की अभिनेत्री दीपिका पदुकोण तीसरे स्थान पर हैं।