Home Entertainment Bollywood ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा को दूसरी बार मिला पीपल चॉइस अवॉर्ड

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा को दूसरी बार मिला पीपल चॉइस अवॉर्ड

0
‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा को दूसरी बार मिला पीपल चॉइस अवॉर्ड
Priyanka Chopra wins second People's Choice Award for Quantico
Priyanka Chopra wins second People's Choice Award for Quantico
Priyanka Chopra wins second People’s Choice Award for Quantico

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा को एक बार फिर उनकी अमरीकन सीरीज क्वांटिको के लिए पीपल चॉइस अवार्ड मिला है। इस शो के लिए उनको एक बार फिर बेस्ट ड्रामा एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। इससे पहले भी इसी कैटेगिरी में प्रियंका ये अवॉर्ड जीत चुकी हैं।

क्वांटिको के नए सीजन की शुरुआत 23 जनवरी से होने जा रही है। दूसरी बार ये अवॉर्ड जीतकर प्रियंका चोपड़ा ने उनके लिए वोट करने वालों के अलावा दुनिया भर के अपने चाहने वालों को शुक्रिया कहा और साथ ही अपने साथ काम करने वालों के लिए भी आभार जताया।

इस मौके पर प्रियंका की मां मधु भी मौजूद थीं। जैसे ही प्रियंका के नाम इस अवॉर्ड की घोषणा हुई, तो प्रियंका भावुक हो गईं और उन्होंने अपनी मां को गले लगा लिया। इसके बाद वह अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर पहुंची।