Home Headlines कटियार ने आधी आबादी के लिए भाजपा की सोच को किया बेनकाब : प्रियंका गांधी

कटियार ने आधी आबादी के लिए भाजपा की सोच को किया बेनकाब : प्रियंका गांधी

0
कटियार ने आधी आबादी के लिए भाजपा की सोच को किया बेनकाब : प्रियंका गांधी
Priyanka Gandhi laughs at vinay katiyar's sexist comment : exposes bjp mindset
Priyanka Gandhi laughs at vinay katiyar's sexist comment : exposes bjp mindset
Priyanka Gandhi laughs at vinay katiyar’s sexist comment : exposes bjp mindset

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद विनय कटियार की टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने कहा है कि हां वह सही है।

अगर वह मेरी मजबूत, बहादुर और खूबसूरत सहयोगियों में यही देखते हैं, तो सही है। क्योंकि उन्होंने यहां तक पहुंचने में हर तरह की मुसीबतों का सामना किया है। उन्होंने भारत की आधी आबादी के लिए भाजपा की सोच को बेनकाब कर दिया है।

इससे पहले विनय कटियार ने प्रियंका गांधी को लेकर अपने विवादित बयान में कहा था कि लोग उनको लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि प्रियंका गांधी उतनी भी खूबसूरत नहीं हैं, जितना प्रचारित किया जा रहा है।

भारत की राजनीति में प्रियंका गांधी से ज्यादा सुंदर महिलाएं हैं। प्रियंका गांधी को कांग्रेस का स्टार चुनाव प्रचारक बनाए जाने पर कटियार ने कहा था कि प्रियंका गांधी से ज्यादा सुंदर महिलाएं स्टार चुनाव प्रचारक भी हैं।

अब तो कई हीरोईन और मॉडल्स भी राजनीतिक दलों का प्रचार करती हैं। विनय कटियार ने यहां तक कह डाला कि भाजपा में प्रियंका गांधी से ज्यादा खूबसूरत महिला नेता हैं।

कटियार ने कहा कि भाजपा में स्मृति ईरानी हैं, जो ज्यादा खूबसूरत हैं और ज्यादा भीड़ जुटा सकती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में खूबसूरत महिला नेताओं की कोई कमी नहीं है। जहां से पार्टी उन्हें खड़ा कर देगी, वह ज्यादा वोट ले आएंगी।

https://www.sabguru.com/congress-slams-bjps-vinay-katiyar-for-remark-on-priyanka-gandhi-demands-apology/