Home Himachal Dharamsala धर्मशाला में देह व्यापार का पर्दाफाश, सरगना महिला अरेस्ट

धर्मशाला में देह व्यापार का पर्दाफाश, सरगना महिला अरेस्ट

0
धर्मशाला में देह व्यापार का पर्दाफाश, सरगना महिला अरेस्ट
sex racket busted in jwalamukhi area
sex racket busted in jwalamukhi area
sex racket busted in jwalamukhi area

धर्मशाला। ज्वालामुखी पुलिस ने क्षेत्र में चल रहे देह व्यापार का पदार्फाश करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में देह व्यापार की कथित सरगना को भी धर दबोचा है। इस दौरान दो लड़कियां भी हिरासत में ली गई हैं।

ज्वालामुखी पुलिस का गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र की एक महिला कथित तौर पर देह व्यापार चला रही है। जिसमें ज्वालामुखी स्थित होटल में लड़कियां सप्लाई की जा रही हैं।

ज्वालामुखी पुलिस ने सूत्रों के आधार पर कार्रवाई करते हुए ज्वालामुखी के एक होटल से दो लड़कियों को उस समय धर दबोचा जब पुलिस द्वारा भेजे गए ग्राहकों के साथ उन्होंने कथित देह व्यापार का सौदा तय किया।

एसपी कांगड़ा संजीव गांधी ने बताया कि ज्वालामुखी थाना प्रभारी संदीप शर्मा की अगुवाई में एएसआई रविन्द्र सिंह व महिला आरक्षी पूजा व राम प्यारी के दल ने उक्त होटल में दबिश देकर दोनों लड़कियों को दबोच लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कथित देह व्यापार की सरगना व एक अन्य युवक को भी हिरासत में ले लिया, जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि उक्त महिला क्षेत्र के एक गांव से कथित सैक्स रैकेट चलाती थी, जिसमें बाहरी राज्यों की लड़कियों को शामिल किया गया था जो गांव में कमरा किराए पर लेकर रह रही थीं।

पुलिस को इस कथित धंधे में ज्वालामुखी के कुछ अन्य होटलों व लोगों के भी शामिल होने की आशंका है। जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है और संभावना है कि इसकी गाज कुछ अन्य लोगों पर भी गिर सकती है।

जानकारी के अनुसार उक्त महिला लड़कियों के माध्यम से ग्राहकों से हजारों रुपए की राशि वसूल करती थी जिसमें से कुछ राशि इन लड़कियों को भी दी जा रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की तह जक जाएगी व कथित अवैध धंधे में शामिल अन्य लोगों को भी बेनकाब किया जाएगा।