Home Latest news पुरोहित फिर बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष, महेन्द्र चौधरी को ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया

पुरोहित फिर बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष, महेन्द्र चौधरी को ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया

0
पुरोहित फिर बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष, महेन्द्र चौधरी को ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया
bjp newly elected office bearer
bjp newly elected office bearer

सबगुरु न्यूज-जयपुर/सिरोही। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने प्रदेश में संगठनात्मक पदाधिकारियों के चयन की घोषणा की है। सिरोही में भाजयुमो जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी है तो सिरोही भाजपा के ही एक कर्मठ कार्यकर्ता को ओबीसी प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की सहमति के बाद भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष ने हेमंत पुरोहित को फिर से भाजयुमो सिरोही का जिलाध्यक्ष बनाया है।  पुरोहित लगातार दूसरी बार सिरोही में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।
इसी तरह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष परनामी की सहमति से ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें सिरोही जिले के रेवदर निवासी महेन्द्र के चौधरी को ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चैधरी लम्बे समय से भाजपा से जुडे हुए हैं और पेशे से व्यवसायी हैं।