Home UP Agra राहुल-अखिलेश ने आगरा में चार घंटे किया संयुक्त रोड शो

राहुल-अखिलेश ने आगरा में चार घंटे किया संयुक्त रोड शो

0
राहुल-अखिलेश ने आगरा में चार घंटे किया संयुक्त रोड शो
Rahul-Akhilesh hold roadshow in Agra, criticise modi and demonetisation
Rahul-Akhilesh hold roadshow in Agra, criticise modi and demonetisation
Rahul-Akhilesh hold roadshow in Agra, criticise modi and demonetisation

आगरा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को यहां संयुक्त रोड शो किया। यह रोड शो लगभग चार घंटे तक चला।

इसके बाद आयोजित जनसभा में अखिलेश ने कहा कि कहा कि साइकिल पर अब हाथ भी लग गया है। इसलिए विकास की रफ्तार अब दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन पर कहा कि हम दोनों मिलकर राज्य में खुशहाली लेकर आएंगे। इस दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश में हुए विकास को जनता के सामने रखा। साथ ही सपा-कांग्रेस के गठबंधन से देश में राजनीति का स्वरूप बदलने का दावा किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी साथ हैं, इसके बाद हमें जीत मिलना तय है। उन्होंने कहा कि जनता गठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देकर जीताए। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि वक्त पड़ने पर कांग्रेस और राहुल ने हमारा साथ दिया, इसके लिए अखिलेश ने आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि सपा का भी दिल बड़ा है, इसलिए कांग्रेस को ज्यादा सीट दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर नेताजी को बहुत खुशी होगी। अखिलेश के बाद राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करने वाले प्रधानमंत्री देश में 50 सबसे अमीर परिवारों के लिए काम करते हैं, उनके नाम बताने की जरूरत नहीं।

इन 50 परिवारों को फायदा पहुंचाने के लिए रहे पीएम ने गरीबों को बैंक की लाईन में लगा दिया। मोदी जी ने 15 लाख देने का वादा किया था। क्या किसी की जेब में 15 लाख रुपए आए? उन्होंने कहा मोदी जहां जाते हैं वहां नफरत फैलाते हैं। हम अब भाजपा और आरएसएस को उ.प्र. से भगाएंगे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी मैदान में नहीं हैं इसलिए उसकी बात करने की जरूरत भी नहीं। उन्होंने कहा कि बजट में किसान, मजदूर के लिए कुछ नहीं किया। राहुल ने कहा कि अखिलेश ने पिछले सालों में अच्छा काम किया है। यूपी को बदलने काम बाकी है। जिसे मै और अखिलेश मिलकर बदल देंगे।

उन्होंने कहा कि उ.प्र. में मार्केटिंग और झूठ की राजनीति होती है। विकास की राजनीति नहीं की जाती। उन्हेंने कहा उप्र में ऐसी सरकार आएगी जो किसानों मजदूरों की होगी। इससे पहले रोड शो के दौरान अखिलेश और राहुल की एक झलक देखने के लिए लोग घरों की छतों पर बैठे दिखे।

राहुल-अखिलेश की बस की छत पर ही एसपीजी के जवान भी मौजूद रहे। रोड शो दयालबाग़ से शुरू होकर भगवान टाकीज, दीवानी चौराहा, सूरसदन, हरीपर्वत, जिला मुख्यालय, छीपीटोला, रकाबगंज होते हुए रामलीला मैदान पर सम्पन्न हुआ।