Home Breaking राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी, गृहमंत्री से मिली कांग्रेस

राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी, गृहमंत्री से मिली कांग्रेस

0
राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी, गृहमंत्री से मिली कांग्रेस

rahul
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र के जरिये जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की हैं। वहीं गृहमंत्री ने राहुल गांधी की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने का आश्वासन दिया है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को पुदुच्चेरी में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं, इससे पहले सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोती लाल वोरा, अहमद पटेल और आनंद शर्मा ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद आनंद शर्मा ने कहा कि राजनाथ ने उन्हें राहुल गांधी की सुरक्षा का आश्वासन दिया है लेकिन यह चिंता का विषय है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से इन धमकी-भरे पत्रों की जांच की मांग की है।
कांग्रेस के अनुसार पूर्व केन्द्रीय मंत्री वी नारायणस्वामी के पुडुचेरी निवासी पर एक चिटï्ठी आई थी। धमकी वाला यह पत्र तमिल भाषा में लिखा हुआ है। इसमें लिखा था कि राहुल गांधी के टुकड़े-टुकड़े का दिए जाएंगे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों को देश में उपलब्ध सर्वोच्च स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) सुरक्षा मिली हुई है। गांधी परिवार के अतिरिक्त इस व्यवस्था के तहत सिर्फ प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्रियों तथा उनके परिवारों को एसपीजी सुरक्षा प्रदान की जाती है।