Home Rajasthan Banswara राहुल ने कसा तंज, प्रधानमंत्री जी अमरीका को GST समझाएंगे, हमें नहीं

राहुल ने कसा तंज, प्रधानमंत्री जी अमरीका को GST समझाएंगे, हमें नहीं

0
राहुल ने कसा तंज, प्रधानमंत्री जी अमरीका को GST समझाएंगे, हमें नहीं
Rahul Gandhi not allowed to go to Saharanpur

बांसवाड़ा में किसान आक्रोश रैली में बरसे कांग्रेस उपाध्यक्ष,सचिन पायलट को कहा, नेतृत्व करो, दबाव बनाओ और कर्ज माफ करवाओ

उदयपुर/बांसवाड़ा। देश के प्रधानमंत्री अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को जीएसटी के बारे में बताने को तैयार हैं, लेकिन भारत की गरीब जनता से इस पर चर्चा करने को भी तैयार नहीं हैं। जीएसटी पर ऐसी कमियां हैं जो गरीब, किसान और छोटे व्यापारी को मुश्किल में डाल देंगी।

यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा जिले में कांग्रेस की ओर से आयोजित किसान आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कही। हजारों की संख्या में मौजूद किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी पर हमने सरकार से समय मांगा लेकिन उन्होंने मंजूर नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छोटे व्यापारियों को टैक्स डिपार्टमेंट के सामने अनाथ छोड़ दिया है।

राहुल ने किसानों की समस्याओं पर केन्द्र और राजस्थान की भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जीएसटी के लिए लोकसभा रात को 12 बजे खुल सकती है, लेकिन किसानों के लिए केन्द्र सरकार के पास बात करने का समय नहीं है। वे सुबह लोकसभा में किसानों की समस्या पर चर्चा करना चाहते थे, लेकिन वहां मौका नहीं दिया गया।

हम वीर सावरकर की तरह कमजोर नहीं : राहुल गांधी

कांग्रेस ने दो करोड़ किसानों से एक प्राॅब्लम पीटिशन भरवाया जिसमें सिर्फ कर्ज माफी की मांग सामने आई। इस आंकड़े को हमने सरकार को दिया, लेकिन हमारी बात नहीं मानी गई। कांग्रेस ने पंजाब और कर्नाटक ने 24 घंटे में किसानों के कर्ज माफ कर दिए इससे डरकर उत्तरप्रदेश में बीजेपी की सरकार ने कर्ज माफ किया।

उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफ किया जाए, सही मूल्य दिया जाए, बिजली के बिल भी माफ हों। राजस्थान में सरकार पर दबाव बनाकर किसानों का कर्जा माफ करवाने के लिए लगातार संघर्ष का ऐलान किया। साथ ही, ऐसा होने के बाद पुनः बांसवाड़ा आने का वादा किया। साथ ही कहा कि राज्य में जहां पर भी किसानों के लिए आंदोलन होगा, वे वहां पर जाएंगे।

इसी के साथ उन्होंने मंच से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को राजस्थान का नेतृत्व करने का आह्वान किया। किसान आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए भी सचिन से गुजारिश की। राहुल ने कहा, ‘सचिन आप खड़े हो जाइये और इतना दबाव बनाइये कि सरकार कर्ज माफ करने पर मजबूर हो जाए।’