Home Breaking गैर कांग्रेसी सरकारों ने यूपी को विनाश की ओर धकेला: राहुल गांधी

गैर कांग्रेसी सरकारों ने यूपी को विनाश की ओर धकेला: राहुल गांधी

0
गैर कांग्रेसी सरकारों ने यूपी को विनाश की ओर धकेला: राहुल गांधी
rahul gandhi promises to waive off farmers loans
rahul gandhi promises to waive off farmers loans
rahul gandhi promises to waive off farmers loans

सहारनपुर। किसान यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार की देर शाम सहारनपुर पहुंचे। राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि गैर कांग्रेसी सरकारों ने उत्तर प्रदेश को विनाश की ओर धकेला है और नरेंद्र मोदी जी ने जनता के साथ छल किया है। प्रदेश की जनता अगर कांग्रेस को मौका देगी तो प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी।

किसान यात्रा रथ पर सवार होकर देर शाम नानौता पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं व ढोल-नगाड़ो के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार अपने किए गए वादो से मुकर गई। कहा कि मोदी के वायदों के अनुसार क्या किसी को 15 लाख रुपए मिले, दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देने की बात कही थी, क्या किसी को राजगार मिला है।

कांग्रेसियों के जवाब ना में सुनकर राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार से किसानों का कर्जा माफ करने, बिजली बिल हाफ करने तथा फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार इस मांग को नहीं मानती तो कांग्रेस सरकार बनने के 10 दिन के इीपतर किसानों का बिजली बिल हॉफ, कर्जा माफ कर फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाने का कार्य करेंगे।

राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने एक लाख 10 हजार करोड़ रुपए का कर्जा मात्र 15 विशेष व्यक्तियों का माफ किया। उन्होंने मांग की कि जैसे केंद्र सरकार ने 15 लोगों का कर्जा माफ किया है उसी तरह देश के करोड़ों किसानो का इीप कर्जा माफ करें।

वहीं, रामपुर मनिहारान में राहुल गांधी का काफिल पहुंचने पर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि 27 साल से यूपी का हाल बेहाल है। इस बार प्रदेश की जनता कांग्रेस को मौका दे तो यहां विकास की गंगा बहा देंगे।

मोदी जी जहां भी जाते हैं वहां बिखराव की बात करते हैं, जबकि कांग्रेस ने हमेशा लोगों में आपसी इींईचारा व सौहादपूर्ण वातावरण बनाया है। कहा कि बीते 27 वर्षों के दौरान गैर कांग्रेसी दलों ने प्रदेश का विकास करने के बजाये विनाश की ओर धकेल दिया है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष शशी वालिया, संजीव कौशल, जब्बार अहमद, इकराम अहमद, विवेककांत, सत्य संयम आबिद हसन, संजय पंवार, प्रीतम सैनी, कुलदीप गोयल, जाहिद अंसारी, आफताब लाला, राहुल कांत खलील अहमद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।