Home Bihar राहुल गांधी ने भाजपा से गठजोड़ को लेकर नीतीश पर निशाना साधा

राहुल गांधी ने भाजपा से गठजोड़ को लेकर नीतीश पर निशाना साधा

0
राहुल गांधी ने भाजपा से गठजोड़ को लेकर नीतीश पर निशाना साधा
Rahul Gandhi targets Nitish kumar over coalition alliance with BJP
Rahul Gandhi targets Nitish kumar over coalition alliance with BJP
Rahul Gandhi targets Nitish kumar over coalition alliance with BJP

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर महागठबंधन को धोखा देने और ‘व्यक्तिगत स्वार्थ’ के लिए भाजपा से हाथ मिलाने को लेकर निशाना साधा।

नीतीश कुमार छठी बार बने बिहार के मुख्यमंत्री
भाजपा नीतीश के नेतृत्व में सरकार का समर्थन करेगी : मोदी
गिर गई बिहार में महागठबंधन सरकार, नीतीश का इस्तीफा
मेरे बहाने गठबंधन तोड़ना चाहती है भाजपा : तेजस्वी यादव
बिहार में फिर NDA की सरकार, नीतीश कुमार बने CM
लालू बोले नीतीश पर मर्डर केस, महागठबंधन के दल चुने नया नेता

राहुल ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा कि हम जानते थे कि पिछले तीन-चार महीनों से क्या चल रहा था। भारतीय राजनीति के साथ यही समस्या है। सत्ता और राजनीतिक स्वार्थ के लिए वे किसी भी चीज के साथ समझौता कर सकते हैं।

राहुल की टिप्पणी नीतीश कुमार के छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के तत्काल बाद आई है। राहुल ने कहा कि भारतीय राजनीति में कोई नियम या विश्वसनीयता नहीं है।