Home Headlines राहुल गांधी की करीबी रिश्तेदार शोभा नेहरू का निधन

राहुल गांधी की करीबी रिश्तेदार शोभा नेहरू का निधन

0
राहुल गांधी की करीबी रिश्तेदार शोभा नेहरू का निधन
Rahul Gandhi's grandmother Shobha Nehru passed away
Rahul Gandhi's grandmother Shobha Nehru passed away
Rahul Gandhi’s grandmother Shobha Nehru passed away

कसौली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की करीबी रिश्तेदार शोभा नेहरू का मंगलवार सुबह कसौली में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 108 वर्ष की थीं। शोभा नेहरू के परिजनों ने उनके निधन की जानकारी दी।

उनका विवाह भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चचेरे भाई बीके नेहरू से हुआ था, जो भारतीय राजनयिक थे। राहुल गांधी, शोभा नेहरू से मिलने नियमित तौर पर यहां आते रहे हैं।

हंगरी के बुडापेस्ट में जन्मीं शोभा नेहरू का विवाह नेहरू परिवार में सन् 1935 में बीके नेहरू से हुआ था। दोनों की मुलाकात ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान हुई थी।

आजादी के बाद भारत के सबसे प्रतिष्ठित नौकरशाह और ट्रिब्यूनल ट्रस्ट ऑफ पब्लिकेशंस के पूर्व ट्रस्टी बी.के.नेहरू का निधन 31 अक्टूबर, 2001 को 92 वर्ष की आयु में हुआ था।