Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
Rajasthan BJP core committee meeting in Jaipur on august 22
Home Headlines राजस्थान भाजपा कोर कमेटी की बैठक 22 को जयपुर में

राजस्थान भाजपा कोर कमेटी की बैठक 22 को जयपुर में

0
राजस्थान भाजपा कोर कमेटी की बैठक 22 को जयपुर में
Rajasthan BJP core committee meeting in Jaipur on august 22
Rajasthan BJP core committee meeting in Jaipur on august 22
Rajasthan BJP core committee meeting in Jaipur on august 22

जयपुर। दिल्ली में 23 अगस्त को होने वाली भाजपा शासित राज्यों के सत्ता-संगठन से जुड़ी कोर कमेटी की बैठक के एक दिन पहले 22 अगस्त को राजस्थान भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक जयपुर में पार्टी मुख्यालय में होगी।

जानकारों के अनुसार कोर कमेटी की इस बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर,पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, राज्य के मंत्री गुलाबचंद कटारिया, युनूस खान, अरुण चतुर्वेदी, राजेन्द्र राठौड़, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव व पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवरलाल जाट व निहाल मेघवाल के मौजूद रहने की संभावना है।

राजस्थान की कोर कमेटी में किन नए केंद्रीय मंत्रियों को शामिल किया जाना है यह अभी तय नहीं है क्योंकि सांवरलाल जाट व निहाल चंद मंत्री पद छोड़ चुके हैं। बैठक में सत्ता और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।