Home Headlines भाजपा की सदस्यता हुई 10 करोड़, जयपुर में मनाया जश्न

भाजपा की सदस्यता हुई 10 करोड़, जयपुर में मनाया जश्न

0
भाजपा की सदस्यता हुई 10 करोड़, जयपुर में मनाया जश्न
rajasthan bjp workers celebrate 10 crore member mark across the country
rajasthan bjp workers celebrate 10 crore member mark across the country
rajasthan bjp workers celebrate 10 crore member mark across the country

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता 10 करोड़ हो गई है। इस खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को देशभर में जश्न मनाया। राजस्थान में प्रदेश मुख्यालय समेत सभी जिला केन्द्रों पर भाजपा कार्यताओं ने आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी।

भाजपा की सदस्यता दस करोड़ होने के साथ ही भाजपा विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। अब तक चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी मानी जाती थी।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि देश में भाजपा के 10 करोड सदस्य बन गए हैं। वहीं राजस्थान में यह आंकड़ा 73 लाख तक पहुंच गया है। इसके लिए परनामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं  को बधाई दी है।

परनामी ने यह भी कहा कि अब साधारण सदस्य बननें का काम पूरा हो गया। अब 1 मई से महासंपर्क अभियान चलेगा। इसमें सभी कार्यकर्ता साधारण सदस्यों के घर-घर जाकर सम्पर्क करेगें और पार्टी की रीति-नीति से अवगत करायेंगे। उन्हें प्राथमिक सदस्य बनने का पार्टी द्वारा निर्धारित सिंबल प्रदान करेंगे।

परनामी ने यह भी बताया कि वर्तमान में राजस्थान में पार्टी के लगभग 34 हजार सक्रिय सदस्य हैं और पार्टी ने अब 1 लाख सक्रिय सदस्य बनाने का निर्णय लिया है। सक्रिय सदस्य बनाने का यह अभियान शुरू हो चुका है। सक्रिय सदस्यता कि लिये वे कार्यकर्ता पात्र होगें जिन्होने 100 साधारण सदस्य बनाये हैं।

इस उत्सव के मोके पर धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकार सिंह लखावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप धनखड, प्रदेशमंत्री विरमदेव सिंह, प्रदेशप्रवक्ता कैलाशनाथ भट्ट, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी, पूर्व प्रदेश महामंत्री सतीश पूनियां, पूर्व विधायक मदनलाल सैनी, विधि एवं चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक योगेन्द्र सिंह तॅंवर, विधायक रामलाल शर्मा, सुरेन्द्र पारीक, शहर अध्यक्ष संजय जैन, मीडिया प्रकोष्ठ के आनन्द शर्मा, तन्मय शर्मा तथा प्यारेलाल वर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here