Home Headlines राजस्थान: भ्रष्टाचार पर होगी चोट, शिकायत के लिए हैल्पलाइन शुरू

राजस्थान: भ्रष्टाचार पर होगी चोट, शिकायत के लिए हैल्पलाइन शुरू

0
राजस्थान: भ्रष्टाचार पर होगी चोट, शिकायत के लिए हैल्पलाइन शुरू

curruption
जयपुर। सत्ता में आने के पौने दो साल बाद दिल्ली सरकार की तर्ज पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी पारदर्शिता बरतने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए रविवार को एक नई पहल की है। राजे के निर्देश पर भ्रष्टाचार की तुरंत शिकायत के लिए टोल फ्री हैल्पलाइन शुरू की गई है। इसका नम्बर 1800-180-6127 है।
इस टोल फ्री नम्बर पर कोई भी व्यक्ति किसी भी अधिकारी, किसी भी कर्मचारी या किसी भी व्यक्ति के खिलाफ अवैध वसूली और भ्रष्टाचार से सम्बन्धित शिकायत तुरन्त दर्ज करा सकता है। शिकायत पर राज्य सरकार तुरन्त कार्रवाई करेगी। यह शिकायत राज्य सरकार के पोर्टल ‘राजस्थान सम्पर्क’’ पर भी दर्ज की जा सकेगी। बाकायदा इसके लिए टोकन नम्बर भी शिकायतकर्ता को दिये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने रविवार को ही भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए एक प्रकरण में धौलपुर के परिवहन निरीक्षक रामवीर सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। परिवहन विभाग द्वारा जांच विचाराधीन रखते हुए उक्त अधिकारी को तुरन्त प्रभाव से एपीओ कर दिया गया है। उक्त परिवहन निरीक्षक का मुख्यालय प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, बीकानेर किया है। परिवहन निरीक्षक रामवीर सिंह तथाकथित रूप से राज्य सरकार का नाम लेकर लोगों से अवैध वसूली कर रहा था। मुख्यमंत्री को ज्यों ही इसकी जानकारी मिली उन्होंने तुरन्त रामवीर सिंह के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिये, इस पर परिवहन विभाग ने परिवहन निरीक्षक को एपीओ कर दिया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे उसमें किसी भी स्तर का कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों न लिप्त क्यों ना हो।