Home World Asia News झीलों के संरक्षण के लिए राजे ने केन्द्रीय मंत्री को लिखा पत्र

झीलों के संरक्षण के लिए राजे ने केन्द्रीय मंत्री को लिखा पत्र

0

nakki lake

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने केन्द्रीय पर्यावरण, वन एव जलवायु परिवर्ततन मंत्री प्रकाश जावडेकर को पत्र लिखकर राज्य की 10 झीलों के संरक्षण के लिए तैयार की डीपीआर को अनुमोदन करने की मांग की। इन झीलों के संरक्षण पर करीब 423.25 करोड़ रूपये व्यय होंगे।
मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा है कि 10 झीलों की विस्तृत परियोजना बनाई गई है उनका चयन उनके पानी की गुणवत्ता एवं पर्यटन क्षमता के आधार पर किया है। झीलों के संरक्षण के लिए बनाई गई उक्त विस्तृत परियोजना (डीपीआर) मालवीय नेशनल इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी संस्थान जयपुर एव आईआईटी रूड़की से मूल्यांकित की हुई है। परियोजना प्रस्ताव में कुल लागत की 30 प्रतिशत राशि राष्ट्रीय झील संरक्षण प्लान के द्वारा वहन की जानी है। उन्होंने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने से प्रदेश पर्यटन पर खासा प्रभाव पड़ेगा।