Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
निरमा फैक्ट्री में ब्लास्ट, दो कर्मचारियों की मौत – Sabguru News
Home Gujarat Ahmedabad निरमा फैक्ट्री में ब्लास्ट, दो कर्मचारियों की मौत

निरमा फैक्ट्री में ब्लास्ट, दो कर्मचारियों की मौत

0
निरमा फैक्ट्री में ब्लास्ट, दो कर्मचारियों की मौत
rajkot : blast at nirma plant bhavnagar leaves 2 dead, 1 injured
rajkot : blast at nirma plant bhavnagar leaves 2 dead, 1 injured
rajkot : blast at nirma plant bhavnagar leaves 2 dead, 1 injured

अहमदाबाद। गुजरात के भावनगर में काला तालाब इलाके में स्थित निरमा समूह की फैक्ट्री के पॉवर प्लान्ट में वेल्डिंग करते समय ब्लास्ट हो गया।

कहा जा रहा है कि वेल्डिंग के वक्त पास के टैंक में तेल भरा हुआ था। जिसमें आग लगने से धमाका हुआ और आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में हुए धमाके में कंपनी के दो कर्मचारियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कंपनी के कर्मचारी राजकुमार सिंह और अखिलेश उस वक्त वहां मौजूद थे। अन्य घायल शख्स उमेश कुमार का उपचार अस्पताल में चल रहा है।