Home Headlines महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

0
महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप
ranchi : woman raped on pretext of marriage
ranchi : woman raped on pretext of marriage
ranchi : woman raped on pretext of marriage

रांची। महिला थाने में एक पीड़ित महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला दर्ज कराया है।

दीपाटोली निवासी महिला ने बताया कि मुन्ना पांडा उर्फ प्रशांत पंडा से वर्ष 2011 से उसका संबंध था। महिला ने बताया कि उसके पिता शराब पीते थे। पिता ने कम उम्र में ही मेरा विवाह कर दिया।

इसी दौरान मुन्ना उर्फ प्रशांत से मुलाकात हुई। इसके बाद वह शादी का झांसा देकर मेरे साथ यौन शोषण करने लगा। उससे संबंध बनाने के क्रम में एक बच्चे का जन्म हुआ। इसके बाद वह मारने-पीटने लगा और शादी करने से इंकार करने लगा।

लगातार वह मुझे मारता–पीटता था। थाने में शिकायत करने की बात कहने पर वह मुझे और मेरे बच्चे को जान से मारने की धमकी देता था।

महिला थाना प्रभारी दीपिका कुमारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जायेगी।