Home Entertainment Bollywood फिल्म टेंपर के रिमेक में रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की जोड़ी

फिल्म टेंपर के रिमेक में रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की जोड़ी

0
फिल्म टेंपर के रिमेक में रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की जोड़ी
Ranveer Singh and Rohit Shetty to collaborate for telugu film temper
Ranveer Singh and Rohit Shetty to collaborate for telugu film temper
Ranveer Singh and Rohit Shetty to collaborate for telugu film temper

मुंबई। निर्देशक रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के एक साथ काम करने को लेकर चर्चाओं का बाजार एक बार फिर गरम हो गया है।

सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि दोनों एक साउथ की फिल्म में साथ काम कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि तेलुगू में पिछले साल हिट रही फिल्म टेंपर के हिंदी रिमेक में दोनों की जोड़ी जमने जा रही है।

रणवीर सिंह को लेकर रोहित शेट्टी ने एक एड फिल्म बनाई थी। इससे पहले जब करण जौहर और रोहित शेट्टी ने सुभाष घई की फिल्म राम लखन के रीमेक की घोषणा की थी, तो अनिल कपूर के लखन वाले रोल के लिए सबसे ज्यादा चर्चित नाम रणवीर सिंह का रहा था।

बाद में राम लखन के रीमेक की योजना को बंद कर दिया गया। रणवीर सिंह इन दिनों संजय लीला भंसाली की पद्मावती में बिजी हैं, तो रोहिट शेट्टी अजय देवगन के साथ गोलमाल 4 शुरु करने जा रहे हैं।