Home Entertainment ‘बाजीराव मस्तानी’ के विरोध से रणवीर सिंह आहत

‘बाजीराव मस्तानी’ के विरोध से रणवीर सिंह आहत

0
‘बाजीराव मस्तानी’ के विरोध से रणवीर सिंह आहत
Ranveer Singh disturbed by protests against Bajirao Mastani
Ranveer Singh disturbed by protests against Bajirao Mastani
Ranveer Singh disturbed by protests against Bajirao Mastani

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का विरोध किए जाने से आहत हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी वाली फिल्म बाजीराव-मस्तानी के खिलाफ कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और इस वजह से रणवीर काफी निराश हैं।

रणवीर ने कहा कि जब आपका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का न हो और फिर भी लोग आपका विरोध कर रहे हों तो नकारात्मक भावनाएं आती हैं।

आप लोगों के मनोरंजन और अच्छी फिल्म के लिए पूरी मेहनत से काम करते हैं और फिर इस तरह की नकारात्मक चीजें होती हैं, तो सच में बुरा लगता है।

Ranveer Singh disturbed by protests against Bajirao Mastani
Ranveer Singh disturbed by protests against Bajirao Mastani

फिल्म का विरोध करने वालों का कहना है कि निर्देशक संजय लीला भंसाली ने ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की है। फिल्म में रणवीर को जनता के सामने नृत्य करते और बाल संवारते दिखाया गया है।

फिल्म का विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि बाजीराव अपने कर्तव्यों के निर्वहन और युद्ध में इतने व्यस्त रहते थे कि उनके पास यह सब करने का वक्त ही नहीं था।