Home Entertainment Bollywood रणवीर सिंह को लेकर फिल्म बनाएंगे रोहित शेट्टी

रणवीर सिंह को लेकर फिल्म बनाएंगे रोहित शेट्टी

0
रणवीर सिंह को लेकर फिल्म बनाएंगे रोहित शेट्टी
Rohit Shetty will work with this actor in his next film
Ranveer Singh, Rohit Shetty's secret project revealed and 'it's not a film
Ranveer Singh, Rohit Shetty’s secret project revealed and ‘it’s not a film

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह को लेकर फिल्म बना सकते हैं। बॉलीवुड में पिछले काफी समय से चर्चा हो रही है कि रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में रणवीर नजर आ सकते हैं।

रणवीर ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। रणवीर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें लिखा है ‘रोहित शेट्टी एंड रणवीर सिंह कम टुगेदर टू क्रिएट ए वर्ल्ड विद नो रूल्स।’

पोस्टर में एक धुंधली इमेज भी दिखाई दे रही है जो संभवत: रणवीर सिंह की है। यह एक सुपरहीरो की फिल्म लग रही है।

कहा जा रहा है कि 19 अगस्त को पूरे धूम धड़ाके साथ फिल्म की घोषणा की जाएगी। रणवीर के साथ फिल्म करने के लिए रोहित बेहद उत्साहित हैं। तमन्ना भाटिया फिल्म में रणवीर के अपोजिट नजर आ सकती हैं।