Home Headlines नागपुर में सरसंघचालक मोहन भागवत से मिले रतन टाटा

नागपुर में सरसंघचालक मोहन भागवत से मिले रतन टाटा

0
नागपुर में सरसंघचालक मोहन भागवत से मिले रतन टाटा
ratan tata meets rss chief mohan bhagwat in nagpur
ratan tata meets rss chief mohan bhagwat in nagpur
ratan tata meets rss chief mohan bhagwat in nagpur

मुंबई। नागपुर में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक कार्यालय में बुधवार को टाटा समूह के कार्यकारी अध्यक्ष रतन टाटा सरसंघचालक मोहन भागवत से मिले और उनसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। हालांकि मोहन भागवत व रतन टाटा के बीच हुई बातचीत का ब्योरा नहीं मिल सका है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को रतन टाटा भाजपा नेता एन.सी. सायना के साथ नागपुर में स्थित रेशम बाग में पहुंचे और सर्वप्रथम उन्होंने हेगड़ेवार स्मृति मंदिर में जाकर दर्शन किए। इसके बाद रतन टाटा सरसंघचालक से मिले और उनके साथ विचार- विमर्श किया।

मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले रतन टाटा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे। बता दें कि टाटा समूह के बाद सायरस मिस्त्री को आनन-फानन में हटाकर रतन टाटा कार्यकारी अध्यक्ष बन गए हैं।

इसके बाद से ही सायरस मिस्त्री लगातार टाटा समूह पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं, जिससे टाटा समूह ने इस मामले में सायरस मिस्त्री को कानूनी नोटिस जारी किया है।