Home Entertainment Bollywood अपने बेटे के साथ परदे पर नजर आएंगे अनिल कपूर

अपने बेटे के साथ परदे पर नजर आएंगे अनिल कपूर

0
अपने बेटे के साथ परदे पर नजर आएंगे अनिल कपूर
Anil Kapoor and Harshvardhan Kapoor will work together for the first time in this film
real life father-son duo Anil Kapoor &harshvardhan kapoor to share screen space in a biopic
real life father-son duo Anil Kapoor &harshvardhan kapoor to share screen space in a biopic

मुंबई। अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर का नाम जल्दी ही उस लिस्ट में शामिल हो जाएगा, जिसमें पिता-पुत्र की जोड़ी ने परदे पर यही भूमिका निभाई हो।

खबर मिली है कि भारत के मशहूर निशानेबाज रहे अभिनव बिंद्रा की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक में जहां जूनियर कपूर (हर्षवर्धन) अभिनव के रोल में होंगे, वहीं उनके पिता की भूमिका में अनिल कपूर नजर आएंगे।

हर्षवर्धन को पिछले साल निर्माता-निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्जियां से बॉलीवुड में लॉन्च किया था, लेकिन तमाम पब्लिसिटी के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुई थी।

कहा जा रहा है कि बेटे के करियर को पुश करने के लिए अनिल कपूर ने उनके साथ काम करने के लिए सहमति दी। अनिल की बेटी सोनम कपूर सालों से फिल्मों में काम कर रही हैं, लेकिन अनिल ने अपनी बेटी के साथ अब तक किसी भी फिल्म में काम नहीं किया।

अनिल कपूर इन दिनों लंदन में हैं और अनीस बज्मी की फिल्म मुबारकां की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में वे अपने भतीजे अर्जुन कपूर के साथ पहली बार काम कर रहे हैं। अर्जुन कपूर इस फिल्म में डबल रोल कर रहे हैं।

फिल्म में आथिया शेट्टी और इलेयाना डिक्रूज, दोनों अर्जुन की हीरोइन हैं। कहा जाता है कि हर्षवर्धन के साथ अनिल की फिल्म की औपचारिक घोषणा अगले माह होगी।