Home Sports Football स्पेन का रियल मेड्रिड सबसे अमीर फुटबाल क्लब

स्पेन का रियल मेड्रिड सबसे अमीर फुटबाल क्लब

0
स्पेन का रियल मेड्रिड सबसे अमीर फुटबाल क्लब
real madrid cement place as world's richest club
  • real madrid cement  place as world's richest club
    real madrid cement place as world’s richest club

    लंदन। स्पेन का रियल मेड्रिड लगातार 10वें साल विश्व का सबसे अमीर फुटबाल क्लब चुना गया है। एकाउंटेंट कम्पनी डिलॉएट द्वारा जारी वार्षिक फुटबाल मनी लीग में रियल 63.9 करोड़ डॉलर सम्पत्ति के साथ सबसे अमीर क्लब है।

    इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड इस सूची में 10वें स्थान पर पहुंच गया है। बीते साल वह चौथे क्रम पर था। मैनचेस्टर युनाइटे की कुल सम्पत्ति 60.2 करोड़ डॉलर बताई गई है।

    तीसरे स्थान पर जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख है, जिसके पास 56.6 करोड़ डॉलर की सम्पत्ति है। शीर्ष-10 में स्पेन के दो, इंग्लैंड के पांच, जर्मनी का एक, फ्रांस का एक और इटली का एक क्लब शामिल है।

    अमीर क्लबो की सूची

    1. रियल मेड्रिड (स्पेन)

    2. मैनचेस्टर युनाइटेड (इंग्लैंड)

    3. बायर्न म्यूनिख (जर्मनी)

    4. बार्सिलोना (स्पेन)

    5. पेरिस सेंट जर्मेन (फ्रांस)

    6. मैनचेस्टर सिटी (इंग्लैंड)

    7. चेल्सी (इंग्लैंड)

    8. आर्सेनल (इंग्लैंड)

    9 . लीवरपूल (इंग्लैंड)

    10. युवेंतस (इटली)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here