Home Latest news जापानी सुशी, इस बार बनाएं सिंपल ब्रेड से

जापानी सुशी, इस बार बनाएं सिंपल ब्रेड से

0
जापानी सुशी, इस बार बनाएं सिंपल ब्रेड से

 

सुशी जापान की एक पारम्परिक डिश है, जो इन दिनों दुनिया भर में हिट हो रही हैं। अमुमन इसे चावालों के साथ बनाया जाता है।

लेकिन आज हम यहां आपको यही इंटरनेशनल डिश सिंपल ब्रेड के संग बनाना की विधि बता रहें है। जो बनने में ईजी और स्वाद में लाजवाब है। तो आइए जाने ब्रेड सुशी बनाने की स्टेप बाई स्टेप विधि

सामग्री :-

8 स्लाइस सफेट ब्रेड
4 बड़ी सुशी शीट
3 अंडे
6 नकली क्रैब मीट स्टिक
1 जुकीनी
5 बड़े चम्मच मियोनीज

बनाने का तरीका :-

सबसे पहले सफेद ब्रेड की ब्राउन लेयर को निकाल दें। अब रोलिंग स्टिक का इस्तेमाल करके ब्रेड के रोल बना लें। ब्रेड की साइज के आकार में सुशी शीट को काट लें। जुकीनी को लंबाई में काटकर अलग रख लें। तीन अंडों को अलग बाउल में फेंट लें। इसको फ्राई कर लें। सूशी को ब्रेड के अंदर लगाएं। अब ब्रेड के रोल्स को खोलकर इसमें एक लेयर फ्राई किया हुआ अंडा, जुकीनी का पीस और मियोनीज की लेयर लगा दें और इसे रोल कर दें। सुशी रोल के साथ इसको रैप करें। आखिर में सहूलियत से बारिक चाकू से सूशी रोल को इससे निकाल दें और सर्व करें।