Home Latest news कुछ यूं बनाएं, क्रंची गार्लिक क्रूटॉन्स

कुछ यूं बनाएं, क्रंची गार्लिक क्रूटॉन्स

0
कुछ यूं बनाएं, क्रंची गार्लिक क्रूटॉन्स

 

गार्लिक ब्रेड बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद हैं। कुरकुरी ब्रेड पर हल्का लहसुन का स्वाद खाते ही बनता है।

साथ ही यह पिज्जा जैसी डिशेज के साथ खूब जमता है। तो आइए क्यों न आज गार्लिक क्रूटॉन्स बनाएं जाए। विस्तार से जाने गार्लिक क्रूटॉन्स बनाने की विधि…

सामग्री :-

3/4 पाव (5 कप ब्रेड क्यूब्स)
2 टेबलस्पून अनसाल्टेड मक्खन
2 टेबलस्पून अतिरिक्त जैतून का तेल
2 लहसुन की फांक
1 टेबल स्पून ताजा पासर्ली, बारीक कटी हुई और 1 चम्मच सूखी पासर्ली
1/4 चम्मच नमक 1/4 चम्मच काली मिर्च

बनाने का तरीका :-

एक छोटे पैन में दो टेबलस्पून मक्खन डालें। इसमें दो टेबलस्पून जैतून का तेल मिला दें। इसमें दो कली लहसुन की डाल दें। इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई पासर्ली डाल दें। इसके ऊपर एक चौथाई टेबलस्पून नमक और एक चौथाई टेबलस्पून काली मिर्च मिला दें। इस पूरे मिश्रण को धीमी आंच पर थोड़ी देर पका लें।

दूसरी ओर ब्रेड को 3/4 क्यूब्स में काट लें। ब्रेड के ऊपर पैन में बने हुए तेल की कोटिंग लगा दें। अब ब्रेड को सिंगल लेयर पर बेकिंग शीट पर लगा दें। इसको 375 डिग्री फॉरेनहाइट पर ओवन में 20 मिनट तक बेक कर लें। इसको तब तक बेक करें जब तक ब्रेड गोल्डन ब्रान हो जाए। उसके बाद इसको गर्म-गर्म सर्व करें।