Home Entertainment Bollywood खंडवा में किशोर कुमार को सुरमयी गीतों से दी श्रद्धांजलि

खंडवा में किशोर कुमार को सुरमयी गीतों से दी श्रद्धांजलि

0
खंडवा में किशोर कुमार को सुरमयी गीतों से दी श्रद्धांजलि
remembering Kishore Kumar on his birth anniversary in Khandwa
remembering Kishore Kumar on his birth anniversary in Khandwa
remembering Kishore Kumar on his birth anniversary in Khandwa

खंडवा। चार अगस्त हरफनमौला एवं विश्व प्रसिद्ध कलाकार किशोर कुमार गांगुली का जन्म दिवस जिलेभर में उत्साह से मनाया गया। फिल्म इंडस्ट्रीज में एक जाना पहचाना नाम किशोर कुमार था, उन्होंने कई फिल्मों में अपने गीत गाए और अपनी आवाज से खंडवा का नाम विश्वभर में रोशन किया। किशोर कुमार फिल्मों में खंडवा का जिक्र जरूर किया करते थे। वे केवल गायक ही नहीं थे, एक्टिंग, संगीत के साथ ही कई विधाओं में पारंगत थे।

किशोरदा के जन्मदिवस पर शहर सहित निमाड़ अंचल में विभिन्न आयोजन किए गए, जो कि देर रात जारी रहे। इंदौर स्थित किशोर दा का स्मारक एवं समाधि पर देशभर से आए किशोरप्रेमियों ने पहुंचकर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान इंदौर, मुंबई, खरगोन सहित अन्य जिलों से भी किशोर प्रेमियों ने यहां आयोजित सुरमयी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गीतों के मनमोहक प्रस्तुतिया दी। इसके साथ ही शहर के जनप्रतिनिधि, अधिकारियों ने भी समाधि पर पुष्प अर्पित कर किशोर दा को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक आभाष व अन्य कलाकारों ने भी पुष्पांजलि व सुरमयी श्रद्धांजलि अर्पित कर की। सुबह 6 बजे से ही स्मारक व समाधि पर किशोर प्रेमी उमडऩा शुरू हो गए थे, यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा।

सुबह किशोर दा की समाधि पर दूध जलेबी का भोग भी लगाया गया। समाधिस्थल पर सुबह से ही मीडियाकर्मी पहुंच गए थे। पत्रकारों ने भी किशोर दा को पुष्पअर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

महान गायक एवं हरफनमौला कलाकार किशोर दा की 87वीं जयंती पर किशोर दा संगीत साधना केन्द्र घंटाघर पर उत्साह और उमंग से दादा का जन्म दिवस मनाया।

इस अवसर पर संस्था सदस्य संजय पंचोलिया, हरीश गंगराडे, कमलेश नामदेव, बी.आर अटकड़े, संतोष सोनी और योगेश गदले ने किशोर दा के चित्र पर माल्यार्पण कर मिठाई वितरित कर सुरीले नग्मों से विनयांजली दी।

किशोर दा के चुनिंदा गीतों में घुंघरू की तरह बजता…, नीले नीले अम्बर पर…., नाच मेरी बुलबुल…,ये शाम मस्तानी…पेश किए गए। साधना केन्द्र पर जन्म दिवस के अवसर पर शहर एसडीएम शाश्वत शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक शेष नारायण तिवारी ने भी उपस्थित होकर संस्था सदस्यों का हौसला बढ़ाया। स्टूडियो देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।