Home Sports Football रेनाटो सांचेज ने तोड़ा रोनाल्डो का 12 साल पुराना रिकार्ड

रेनाटो सांचेज ने तोड़ा रोनाल्डो का 12 साल पुराना रिकार्ड

0
रेनाटो सांचेज ने तोड़ा रोनाल्डो का 12 साल पुराना रिकार्ड
Renato Sanches breaks Cristiano Ronaldo's Portugal record
Renato Sanches breaks Cristiano Ronaldo's Portugal record
Renato Sanches breaks Cristiano Ronaldo’s Portugal record

लिस्बन। पुर्तगाल टीम में सबसे कम उम्र में किसी मेजर टूर्नामेंट के लिए चुने जाने का 12 साल पहले रोनाल्डो द्वारा बनाया गया रिकार्ड रेनाटो सांचेज ने तोड़ दिया है। सांचेज को महज 18 वर्ष की उम्र में यूरो कप के लिए टीम में चुना गया है।

इससे पहले 2004 में रोनाल्डो को पुर्तगाल टीम में इसी टूर्नामेंट के लिए चुना गया था। उस समय रोनाल्डो की उम्र 19 साल और चार महीने थी। सांचेज की उम्र 18 साल और 10 महीने है।

मोनाको मिडफील्डर बर्नार्डो सिल्वा पिछले सप्ताह चोटिल हो गए जिसके चलते सांचेज को चुना गया। इसके अलावा सांचेज की तुलना भी रोनाल्डो से की जा रही है लेकिन अब आने वाला वक्त ही बताएगा कि क्या वे रोनाल्डो जितने सफल होते हैं या नहीं।

इसी महीने सांचेज ने जर्मन फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख के साथ पांच साल का करार भी किया है। पुर्तगाल को यूरो कप में ग्रुप एफ में आइसलैंड, ऑस्ट्रिया और हंगरी के साथ रखा गया है।