Home Headlines ओलंपिक हॉकी : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6-1 से दी करारी शिकस्त

ओलंपिक हॉकी : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6-1 से दी करारी शिकस्त

0
ओलंपिक हॉकी : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6-1 से दी करारी शिकस्त
Rio Olympics 2016 : indian women's hockey team crushed 6-1 by Australia
Rio Olympics 2016 : indian women's hockey team crushed 6-1 by Australia
Rio Olympics 2016 : indian women’s hockey team crushed 6-1 by Australia

रियो डी जेनेरियो। ओलंपिक में महिला हॉकी के ग्रुप बी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6-1 से करारी शिकस्त दी। इस हार के साथ ही भारतीय महिला टीम के क्वार्टरफाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो गए हैं।

खेल के पहले ही क्‍वार्टर में ऑस्‍ट्रेलियाई टीम दो गोल दागने में कामयाब रही। खेल शुरू होते ही ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ने भारत पर दबाव बनाया। जिसका उन्हें फायदा भी मिला।

मैच के 5वें मिनट में ही ऑस्ट्रेलिया की स्लैटरी काथर्यन ने गोल कर टीम का खाता खोला। इसके 4 मिनट बाद ही पेनल्टी कार्नर को गोल में बदल कर जॉर्जिना मॉर्गन ने बढ़त 2-0 कर दिया।

खेल के 35वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया जेन क्लैक्सटन ने पेनाल्‍टी कार्नर को गोल में बदलकर ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को 3-0 कर दिया। 36वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को जार्जिया पार्कर ने गोल में बदलकर बढ़त 4-0 कर दिया।

43वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया को एक और पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे जोडी केनी ने गोल में बदलकर ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से आगे कर दिया। इसके तीन मिनट बाद ही जोडी केनी ने अफनी दूसरा गोल करते हुए गोल का अंतर 6-0 कर दिया।

मैच खत्म होने के 8 सेकेंड पहले अनुराधा ने गोल कर भारतीय टीम का खाता खोला और स्कोर 6-1 हो गया। इसी स्कोर पर मैच समाप्त हुआ।

इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम रियो ओलंपिक के पूल बी के दूसरे मैच में ब्रिटेन से 3-0 से हार चूकी है और पहले मुकाबले में जापान की टीम के साथ ड्रॉ खेलकर अपने अभियान की शुरुआत की थी।