Home Gallery रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक परिणय सूत्र में बंधी

रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक परिणय सूत्र में बंधी

0
रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक परिणय सूत्र में बंधी
Rio Olympics bronze medalist sakshi Malik ties knot with wrestler Satyawart Kadian
Rio Olympics bronze medalist sakshi Malik ties knot with wrestler Satyawart Kadian
Rio Olympics bronze medalist sakshi Malik ties knot with wrestler Satyawart Kadian

रोहतक। रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक यहां अपने गृहनगर में भव्य समारोह में पहलवान सत्यव्रत कादियान के साथ परिणय सूत्र में बंध गए।

विवाह समारोह रविवार शाम को हुआ जिसमें दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और भारतीय नेशनल लोक दल के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने भी हिस्सा लिया।

साक्षी 24 वर्ष और कादियान 23 वर्ष की पिछले साल अक्तूबर में सगाई हुई थी। इससे दो महीने पहले साक्षी ने ओलंपिक पदक जीता था।

साक्षी ने रियो ओलंपिक में 58 किग्रा में कांस्य पदक जीतकर भारत का पदक का इंतजार खत्म किया था। उन्होंने प्लेआफ मुकाबले में आइसुलु ताइनबेकोवा को 8-5 से हराया था।

कादियान ने 2010 युवा ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था और 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने रजत पदक हासिल किया था।

कई खेल हस्तियों ने ट्विटर पर साक्षी को बधाई दी। इनमें पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, मुक्केबाज विजेंदर सिंह, जिम्नास्ट दीपा करमाकर, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और परा एथलीट दीपा मलिक शामिल हैं।