Home Breaking रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे को मिला अर्जुन पुरस्कार

रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे को मिला अर्जुन पुरस्कार

0
रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे को मिला अर्जुन पुरस्कार
Rohit Sharma and Ajinkya Rahane conferred with the Arjuna Award
Rohit Sharma and Ajinkya Rahane conferred with the Arjuna Award
Rohit Sharma and Ajinkya Rahane conferred with the Arjuna Award

नई दिल्ली। युवा मामलों एवं खेल राज्यमंत्री विजय गोयल ने आज यहां क्रिकेटर रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया है। रोहित शर्मा को वर्ष 2015 और अजिंक्य रहाणे को वर्ष 2016 के लिये अर्जुन पुरस्कार दिए गए हैं।

इस अवसर पर विजय गोयल ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि भारत में क्रिकेट एक अत्यंत लोकप्रिय खेल है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार घरेलू और अन्य खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

अर्जुन पुरस्कार 1961 में शुरू किए गए थे और ये पुरस्कार देने वाले वर्ष के संदर्भ में पिछले चार वर्षों के दौरान खिलाड़ी द्वारा किए गए प्रदर्शन का आकलन करके दिए जाते हैं।

जिन खिलाड़ियों ने नेतृत्व क्षमता, खेल भावना और अनुशासन के गुणों का प्रदर्शन किया है, उन्हें ये पुरस्कार दिए जाते हैं। पुरस्कार विजेताओं को एक प्रतिमा, प्रमाणपत्र, समारोह की पोशाक और पांच लाख रुपए की इनामी राशि प्रदान की जाती है।