Home Astrology कुंडली में गुरू शुभ है, तो आने वाले हैं आपके भी अच्छे दिन

कुंडली में गुरू शुभ है, तो आने वाले हैं आपके भी अच्छे दिन

0
कुंडली में गुरू शुभ है, तो आने वाले हैं आपके भी अच्छे दिन
role and importance of Planet jupiter in astrology
 role and importance of Planet jupiter in astrology
role and importance of Planet jupiter in astrology

भोपाल। यदि आपकी कुंडली में नवग्रहों में धर्म, धन, मांगलिक कार्य का कारक माना जाने वाला गुरू ग्रह शुभ है तो जल्द ही आपके भी अच्छे दिन आने वाले हैं और आपको लंबे से चली आ रही परेशानियों से भी निजात मिलने वाली है।

दरअसल गुरू ग्रह मार्गी होने जा रहा है। गुरू का मार्गी होना कुछ लोगों के लिए तो कुछ के लिए अशुभ परिणामों वाला रहेगा।
पंडित लोकेश भार्गव बताते हैं कि नव ग्रहों में सबसे अधिक शुभ ग्रह माने जाते हैं. जीवन में हर क्षेत्र में सफलता के पीछे गुरु ग्रह की स्थिति बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. कुंडली में अगर गुरु मजबूत हो तो सफलता का कदम चूमना बिल्कुल तय है। अप्रैल 8 को रात्रि में गुरू अश्लेषा के पहले पद में कर्क राशि में मार्गी हो जाएगा।

गुरु अपनी उच्च राशि में भ्रमण कर रहा है। अभी तक यह ग्रह पिछले साल 9 दिसंबर से अपनी इसी उच्च राशि कर्क में वक्री है। इसके मार्गी होने से वे सभी लोग जिनके लिए गुरु शुभ है, उनके लिए बेहतरी का समय आएगा और जिनके लिए गुरु अशुभ है उनके लिए अशुभता बढ़ेगी। ज्योतिषियों को भी इसका लाभ होगा। इसका विभिन्न राशियों पर भी अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा।
राशियों पर प्रभाव

 

मेष-भाग्य साथ देगाा। विभिन्न निर्णय आपके पक्ष में रहेंगे। लड़ाई-झगड़ों से दूरी बनाए रखें। अधिकारियों से बहस से बचें।
वृषभ-विवाहित जीवन में शुभता बनी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति होगी। धर्म-कर्म में खर्च करेंगे। यात्रा बहुत करनी पड़ सकती है। हालांकि सभी यात्राएं लाभदायक साबित होंगी।
मिथुन-धन लाभ होगा। जहां से कम पैसा आने वाला होगा वहां से भी अच्छा धन मिलने के संकेत हैं। कार्य स्थल पर अच्छे प्रदर्शन का लाभ मिलेगा। उच्च अधिकारीयों का सहयोग भी मिलेगा।
कर्क-स्वास्थ्य को लेकर परेशानियां सामने आ सकती हैं। भाग्य साथ देगा। निजी जीवन में बनी हुए असमंजस की स्थिति से मुक्ति मिलेगी।
सिंह-आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। किसी पुराने कर्ज़ की किश्त चुका सकते हैं। मित्र लोगों से हानि हो सकती है। भाग्य बहुत समर्थन नहीं करेगा।
कन्या-किसी परीक्षा में अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने के योग हैं। मन अच्छा बना रहेगा। आप लोगों को सलाह मश्वरा देने में दूसरों से आगे हो सकते हैं। कार्यस्थल पर प्रदर्शन उत्तम रहेगा।
तुला-नौकरी बदलने के लिए अच्छा समय है। भाग्य का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। आपका खानपान जितना हल्का हो आपके लिए उतना अच्छा है।
वृश्चिक-स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। धन लाभ के योग हैं। मानहानि का पात्र बनना पड़ सकता है। प्रेम सम्बन्ध सुधरेंगे।
धनु- नौकरीपेशा लोगों को असहज स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में शांति का अभाव रह सकता है। आत्मबल की कमी महसूस होगी। निजी जीवन में कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं।
मकर-कार्यस्थल पर सामान्य प्रगति रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। विवाहित लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सुखद यात्रा के योग हैं।
कुम्भ-अच्छी नौकरी मिलने के बहुत योग बने हुए हैं। आपको प्रयास करते रहना चाहिए। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। धन प्राप्ति के योग कमज़ोर हैं। भाग्य सामान्य बना रहेगा।
मीन-शादी-शुदा जीवन अच्छा रहेगा। शिक्षा में कोई विशेष उन्नति हो सकती है। मन प्रसन्न बना रहेगा। सामाजिक दायरा अधिक विकसित होगा और प्रभावशाली लोगों से आपका सम्बन्ध बनेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here